PM Mudra Loan Apply Online 2023: नमस्कार! दोस्तों भारत सरकार देश के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मुद्रा लोन प्रदान कर रही हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत भारत सरकार सरकारी या निजी बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपए का मुद्रा लोन आसानी से प्रदान कर रही है।
अगर आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत ऋण प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी जा रही हैं।
इस आर्टिकल में हमने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की पात्रता, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज सभी के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। आर्टिकल को पूरा पढ़े व अपने दोस्तों व परिवार में शेयर भी करें ताकि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिले।
साथियो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने सभी साथियो के साथ शेयर करे तथा इसी तरह का रेगुलर अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सएप्प/ टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करे।
PM Mudra Loan Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2023 |
योजना का प्रकार | केन्द्र सरकार योजना |
उद्देश्य | एक समावेशी, टिकाऊ और मूल्य आधारित उद्यमशीलता संस्कृति का निर्माण |
लाभार्थी | लघु और मध्यम उद्यमी स्टार्टअप |
लोन अवधि | 12 महीने से 5 साल तक |
ऋण की राशि | शिशु योजना के तहत: ₹50,000 तक किशोर योजना के तहत: ₹50,001 – ₹5,00,000 तरुण योजना के तहत: ₹5,00,001 – ₹10,00,000 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mudra.org.in/ |
PM Mudra Loan Yojana 2023
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 8 अप्रैल 2015 में इस योजना को लांच किया गया। मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य नॉन कॉर्पोरेट, नॉन फार्म/ अति लघु उद्योग को 10 लाख रुपये तक का बिना गारंटी लोन उपलब्ध करवाना है।
ये ऋण वाणिज्यिक बैंक, आरआरबी, लघु वित्त बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी द्वारा दिए जाते हैं। लोन प्राप्त करने के लिए यहाँ बताए गए प्रकार में से किसी भी प्रकार के बैंक को विजिट कर सकते है या फिर मुद्रा लोन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
PM Mudra Loan Yojana 2023 Purpose (प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य)
केंद्र सरकार के द्वारा इस ऋण मुद्रा लोन को देने का मुख्य उद्देश्य अति लघु व लघु व्यवसायों को आगे लाने व बढ़ावा देने के लिए ऋण प्रदान करना है। उद्यमियों को आर्थिक सफलता और वित्तीय सुरक्षा प्राप्त करने के सहायता कर एक समावेशी, टिकाऊ और मूल्य आधारित उद्यमशीलता संस्कृति का निर्माण करना है।
अगर हम सत्र 2022-23 की बात करें तो इस फाइनेंसियल वर्ष में कुल 8823698 से भी अधिक मुद्रा लोन sanctioned हुए और 74067.35 करोड़ की राशि मुद्रा लोन के तहत sanctioned हुई व 69707.74 करोड़ की राशि लोन disburse किया गया।
PM Mudra Loan Types (प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के प्रकार)
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है –
- शिशु लोन – इसके तहत नए व्यवसाय शुरू करने व सूक्ष्म व्यवसायों के विकास के लिए 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
- किशोर लोन – इसके तहत 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक ऋण प्रदान किया जाता है।
- तरुण लोन – इसके तहत 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक ऋण प्रदान किया जाता है।
PM Mudra Loan Yojana 2023 Eligibility
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने से पूर्व इसकी पात्रता की जानकारी होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना की पात्रता निम्न है –
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने या फिर पहले से चल रहे व्यवसाय का विस्तार करने के लिए
- इस योजना से कॉर्पोरेट संस्था के लिए लोन नहीं मिलेगा।
- लघु, सूक्ष्म व मध्यम श्रेणी के सभी उद्योग इस योजना में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- नया व्यवसाय शुरू करने के लिए एक संतोषपूर्ण योजना होना चाहिए
- पहले से चल रहे व्यवसाय का विस्तार की एक संतोषपूर्ण योजना होना चाहिए
PM Mudra Loan Yojana 2023 Required Documents
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदन का पैन कार्ड
- आवेदक के मोबाइल नंबर
- ड्राइविंग लाइसेंस अगर लागू है तो
- सेल्स टैक्स रिटर्न
- इनकम टैक्स रिटर्न
- पिछले वर्ष की बैलेंस शीट
- आवेदक के बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply Online for PM Mudra Loan 2023
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें –
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको www.udyamimitra.in वेबसाइट का लिंक मिलेगा।
- इस वेबसाइट को विजिट करके Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक Registration Form खुलेगा जिसमे सारी details को भरकर Generate OTP पर क्लिक करना होगा।
- OTP verify करने के बाद आपको Username की मदद से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में सभी जरुरी details भरनी है।
- सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र को जाँच करने के बाद फाइनल सबमिट करना होगा।
- विभिन्न चरणों पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको लोन राशि वितरित कर दी जायेगी।
How to Apply Offline for PM Mudra Loan 2023
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको मुद्रा योजना बैंक सूची में शामिल बैंक को विजिट करना होगा। बैंक में मौजूद कर्मचारी को अपने व्यवसाय से सम्बंधित पूरी जानकारी देनी होगी। बैंक के माध्यम से ही मुद्रा लोन के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा करवाना होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको लोन राशि disburse कर दी जाती है।
PM Mudra Loan 2023 Interest Rates (प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की ब्याज दर)
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की ब्याज दर समय-समय पर बदलती रहती है और बैंक पर भी निर्भर करती है। वर्तमान समय में कुछ प्रमुख बैंकों की बात करें तो लोन के ब्याज की दर लगभग 8.15 प्रतिशत से शुरू होती है और इससे ज्यादा या कम भी हो सकती है।
PM Mudra Loan Yojana 2023 Important Links
Sarkari Naukri Telegram Channel | Join Now |
Sarkari Naukri WhatsApp Group | Join Now |
Mudra Loan Apply Online | Click Here |
Official Website | Visit |
Home Page | Visit |
- Ration Card List: सरकार ने जारी की राशन कार्ड लिस्ट, इस तरिके से आप भी चेक करे लिस्ट में अपना नाम
- Indira Gandhi Smartphone Yojana New List: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की नई लिस्ट में अपना नाम देखे, जानिए क्या है प्रक्रिया
- Indira Gandhi Smartphone Yojana Update: इसके बिना नहीं मिलेगा लाभार्थियों को फ्री स्मार्टफोन, यह काम करना अनिवार्य, जाने पूरी खबर
- Two Free Smartphones Receive on One Jan Aadhar: एक जन आधार कार्ड से दो फ्री स्मार्टफोन कैसे ले? जाने पूरी डिटेल
- Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2023 Online Apply: राजस्थान उत्तर मेट्रिक छात्रवृति में आवेदन शुरू, जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया
- Sarkari Yojana: ये मशीन बिना ट्रैक्टर के फसल कटाई में उपयोगी है, इस मशीन की खरीद पर सरकार देगी 50% तक की सब्सिडी
PM Mudra Loan Helpline Number (मुद्रा लोन योजना हेल्पलाइन नंबर)
State | Helpline Number |
महाराष्ट्र | 18001022636 |
चंडीगढ़ | 18001804383 |
अंडमान और निकोबार | 18003454545 |
अरुणाचल प्रदेश | 18003453988 |
बिहार | 18003456195 |
आंध्र प्रदेश | 18004251525 |
असम | 18003453988 |
दमन और दीव | 18002338944 |
दादरा नगर हवेली | 18002338944 |
गुजरात | 18002338944 |
गोवा | 18002333202 |
हिमाचल प्रदेश | 18001802222 |
हरियाणा | 18001802222 |
झारखंड | 18003456576 |
जम्मू और कश्मीर | 18001807087 |
केरल | 180042511222 |
कर्नाटक | 180042597777 |
लक्षद्वीप | 4842369090 |
मेघालय | 18003453988 |
मणिपुर | 18003453988 |
मिजोरम | 18003453988 |
छत्तीसगढ़ | 18002334358 |
मध्य प्रदेश | 18002334035 |
नगालैंड | 18003453988 |
दिल्ली के एन.सी.टी. | 18001800124 |
ओडिशा | 18003456551 |
पंजाब | 18001802222 |
पुडुचेरी | 18004250016 |
राजस्थान | 18001806546 |
सिक्किम | 18004251646 |
त्रिपुरा | 18003453344 |
तमिलनाडु | 18004251646 |
तेलंगाना | 18004258933 |
उत्तराखंड | 18001804167 |
उत्तर प्रदेश | 18001027788 |
पश्चिम बंगाल | 18003453344 |
Final Conclusion – तो दोस्तों ये थी PM Mudra Loan Yojana 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी अगर आप भी इस योजना की पात्रता की पूर्ति करते है तो इस योजना का लाभ ले सकते है।
उम्मीद है आपके लिए यह जानकारी उपयोगी रही होगी, आर्टिकल को अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों में शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी मिले।