Top 10 Govt Yojana for Women: महिलाओं के लिए ये है बेहतरीन सरकारी योजनाएँ, आप भी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठायें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत में स्त्री बेटी को देवी का दर्जा दिया गया है अर्थात महिलाओं को देवी के समान पूजनीय माना गया है। ऐसे में हमारे देश में महिलाओं की स्थिति पूजनीय होने के बावजूद भी बिल्कुल अच्छी नहीं है। यहां आज भी पुरुष प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने, उनको आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने के लिए सरकार अनेक तरह के प्रयास करने में लगी हुई है। उनकी स्थिति में सुधार लाने हेतु ही केंद्र सरकार राज्य सरकार ऐसी कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

जिससे कि महिला को सभी सम्माननीय दृष्टि से देखें और उनकी अपनी समाज में एक अलग ही पहचान बने। इसके लिए भारत सरकार समय-समय पर महिलाओं की बालिकाओं की शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं लागू करती है और आगे भी करती आएगी। आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही टॉप 10 योजनाओं के बारे में जानकारी बताने वाले हैं।

सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें

हमारे देश के बहुत से हिस्से ऐसे हैं जहां पर बेटियों के और महिलाओं के उत्थान और उनके विकास के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। जिससे कि उनको आत्मनिर्भर और सशक्त बनने में मजबूती प्रदान हो। आज देश में लड़कियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक सरकार पूरा खर्चा बहन कर रही है तो आईए जानते हैं Top 10 Govt Yojana for Women की पूरी जानकारी, जिसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा..

भारत सरकार की महिलाओं के लिए योजना

सबसे पहले आपको बता देना चाहते हैं कि भारत सरकार की योजनाएं जो महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। वह महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही है। वर्तमान समय में महिलाओं के स्वास्थ्य शक्ति करण और उनकी आर्थिक स्थिति से उनको मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार समय-समय पर महिलाओं के लिए योजनाएं चलती हैं। इन योजनाओं के द्वारा महिलाओं को पूरा लाभ प्राप्त होता है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इन सभी योजनाओं को पूरा करती हैं। आज समाज में महिलाओं को भी पुरुष के समान अधिकार प्रधान किए जा रहे हैं क्योंकि जैसे-जैसे समय बदल रहा है और डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया बढ़ रही है। आज लोगों की सोच में भी बदलाव आ गया है। आज हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम कमा रही है। इन सभी महिलाओं को और आगे बढ़ावा देने के लिए ही सरकार इस तरह की योजनाएं चलाती है। ताकि महिलाओं को और मजबूत बनाया जा सके।

Top 10 Govt Yojana for Women-महिलाओं के लिए ये है बेहतरीन सरकारी योजनाएँ

भारत सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही टॉप 10 बेहतरीन योजनाएं निम्न है..

1. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है। यह योजना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि देश भर में आज भी बहुत सी जगह ऐसी है। जहां पर महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी के धुएं के साथ खाना बनाती है। उन्हें सबसे मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

READ THIS-   Indira Gandhi Smartphone Yojana 1 Crore List: राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की 1 करोड़ लाभार्थियों की नई लिस्ट जारी, देखे लिस्ट में अपना नाम

यह योजना मुख्य रूप से बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन फ्री दिलवाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का यह मुख्य उद्देश्य है कि देशभर की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर मुक्ति प्रदान किया जाए। केंद्र सरकार सभी गैस कनेक्शन पर तेल कंपनियों को ₹1600 की सब्सिडी प्रदान करती है।

यह सब्सिडी सिलेंडर को सिक्योरिटी और फिटिंग शुल्क के लिए देनी होती है। इस योजना की शुरुआत 1 में 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से की गई थी। अब इस योजना को चलते हुए 2.0 चरण शुरू हो चुका है। आज देश भर में सभी जगह पर लगभग उज्ज्वला योजना के तहत फ्री कनेक्शन दिए गए है।

2. सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 10 अक्टूबर 2019 को की गई थी। यह योजना अस्पताल या प्रशिक्षित नसों की निगरानी में महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए शुरू की गई है। ताकि प्रसव के दौरान मां और बच्चे की पूरी तरह से अच्छे से देखभाल की जा सके।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जन्म और मृत्यु दर में प्रेगनेंसी के दौरान काम करना है और सभी महिला और बच्चों को सुरक्षित रखना है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला और उनके नवजात शिशु के जीवन की सुरक्षा के लिए सरकार के द्वारा फ्री में सभी तरह के स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। ताकि सच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सके। कुल मिलाकर देखा जाए। माता और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को रोकना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

3. प्रधानमंत्री मुफ्त सिलाई मशीन योजना

भारत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाली सभी महिलाओं को जो की आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके लिए प्रधानमंत्री मुफ्त सिलाई मशीन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 50000 से भी अधिक देशभर की महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाएगी। योजना के तहत 20 साल से लेकर 40 साल तक की महिलाओं को मशीन वितरण का काम किया जाएगा ताकि सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

4. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की शुरुआत जनवरी 2017 में हुई थी। इसी योजना को प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

इस योजना के तहत महिला को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह ₹6000 की राशि महिला लाभार्थी को तीन चरणों में दी जाएगी। ताकि महिला को आर्थिक रूप से मजबूती मिल सके किसी के आगे फैलाने की आवश्यकता ना पड़े और अपना जीवन सही से व्यतीत कर सके।

5. सुकन्या समृद्धि योजना

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं में से एक है। यह योजना भी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए की गई है। इस योजना में महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी 2015 को इसकी शुरुआत हुई।

READ THIS-   PM Jan Dhan खाता धारकों को मिलते है 10,000 रुपए, यहाँ से नई लिस्ट में अपना नाम चेक करें

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए और उनके माता-पिता को कम से कम ₹100 बैंक अकाउंट और पोस्ट ऑफिस में जमा करवाने के लिए की गई है। ताकि उन लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो और कम पैसे में वह अपना बेटी का अकाउंट पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुला सके। ताकि उनके भविष्य के लिए वह कुछ पैसा जमा कर सके।

10 साल से कम उम्र की बच्चियों की शिक्षा और शादी के लिए पैसा जमा करने के उद्देश्य को पूरा करने हेतु ही इस योजना को चलाया गया है। ताकि माता-पिता और बालिका का भविष्य उज्ज्वल बना सके माता-पिता को अपनी बच्ची के भविष्य और उसके सपने को पढ़ाई शादी को पूरा करने में आर्थिक रूप से मदद मिल सके। आज यह योजना सबसे ज्यादा लोकप्रिय योजनाओं में से एक है।

6. महिला शक्ति केंद्र योजना

भारत सरकार के द्वारा महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए महिला शक्ति केंद्र योजना की शुरुआत की गई। यह योजना महिला और बाल विकास मंत्रालय की तरफ से सन 2017 में लांच हुई थी।

इस योजना में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सामाजिक भागीदारी के माध्यम से मजबूती प्रदान करने और उनकी कैपेसिटी के अनुसार उनका अनुभव करने का काम प्रदान किया जाता है।

जिससे वह आदमी बार-बार कर सके यह योजना राष्ट्रीय राज्य जिला स्तर पर पूर्ण रूप से कम कर रही है। इस योजना का शुभारंभ इसी उद्देश्य किया गया जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को सामाजिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाया जा सके।

7. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

भारत सरकार के द्वारा चलाई गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना रही है। यह योजना बालिकाओं के लिंग अनुपात की दर मे कमी लाने के लिए शुरू की गई है। जैसे देखा गया है कि अक्सर लोग बेटी को गर्भ में ही मरवा देते हैं।

इस स्थिति से उनको मजबूत बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ 25 जनवरी 2015 को हरियाणा से किया गया था।

मुख्य रूप से देखा जाए तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में गिरावट को कम करना और महिला सशक्तिकरण को और भी अधिक बढ़ावा देना है। यह योजना आज संपूर्ण भारत के अलग-अलग क्षेत्र में सुचारू रूप से चल रही है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं की भी आर्थिक रूप से मदद मिल रही है।

इसके अलावा घरेलू हिंसा और किसी भी हिंसा का अगर कोई महिला शिकार होती है तो उसे महिला को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है। सरकार के द्वारा हिंसा का शिकार पीड़ित महिलाओं को कानूनी चिकित्सा जैसी सुविधाएं इस योजना के तहत प्रदान की जाती है अगर कोई महिला बहुत अधिक परेशान है तो महिला टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपने लिए मदद भी मांग सकती है।

READ THIS-   Top 10 Govt Schemes for Farmers: किसानों के लिए वरदान से कम नहीं ये 10 सरकारी योजनाएँ, आज ही उठायें लाभ

8. बालिका समृद्धि योजना

बालिका समृद्धि योजना एक स्कॉलरशिप योजना है इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाली लड़की और उसकी मां को मिलता है। सरकार के द्वारा इस योजना को इकोनॉमिकल हेल्प मां बेटी को प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों में चलाई गई है। इस योजना से महिला को सशक्त बनाने का काम भी किया जाता है।

बालिका समृद्धि योजना के तहत बच्चों के जन्म होने के बाद मां को ₹500 की आर्थिक मदद दी जाती है। उसके बाद स्कूल जाते समय बालिका के जन्म पर ₹300 से लेकर ₹1000 की उसको स्कॉलरशिप पढ़ाई के लिए प्रदान होती है।

लड़की की उम्र 18 साल हो जाती है। उसके बाद उसको बाकी की जमा शेष राशि दी मिल जाती है। इस तरह से इस योजना को स्कॉलरशिप योजना के नाम से भी जाना जाता है। और यह बालिकाओं और लड़कियों के लिए शुरू की गई योजना है।

9. सबला योजना

भारत सरकार के द्वारा सबला योजना 2011 में शुरू की गई थी। यह योजना महिला और बाल विकास मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत 11 से 18 साल तक की लड़कियों को पोषाहार,आयरन की टेबलेट और पोस्टिक खान जैसी सुविधा दी जाती है।

मुख्य रूप से इसकी योजना का मुख्य उद्देश्य महिला और बालिका के स्वास्थ्य को लेकर रखा गया है। जैसे कि देखा जाता है अक्सर महिला और बालिका को स्वास्थ्य संबंधी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें सब स्थितियों को देखते हुए सरकार ने सबला योजना को शुरू किया। ताकि महिलाओं को बालिकाओं को चिकित्सा संबंधित सामग्री से लेकर उचित पौष्टिक पोषाहार मिल सके।

10. प्रधानमंत्री समर्थ योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री समर्थ योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। उन सभी महिलाओं को कपड़े बनाने से संबंधित नए-नए तरीके सिखाए जाते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह कपड़ों की ट्रेनिंग के लिए शुरू की गई योजना है।

इस योजना में इस तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के तहत घर से ही टेक्सटाइल से जुड़ा हुआ और एंटरप्राइजेज से जुड़ा हुआ किसी भी तरह का बिजनेस महिला कर सकती है। यह योजना भी मुख्य रूप से महिलाओं को समर्थ और मजबूती प्रदान करने के लिए इसके अलावा उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजना है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत सरकार के द्वारा सभी राज्य सरकारों के सहयोग से आज देश में महिलाओं की स्थिति बहुत हद तक सुधर गई है। पहले के समय में महिलाओं की स्थिति इतनी सही नहीं थी। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है। ऐसे में सरकार भी महिलाओं बालिकाओं से संबंधित कई प्रकार की योजनाएं चल रही है। जिससे उनको और भी मजबूती मिल रही है।

सरकार के द्वारा चलाई गई। इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ,आर्थिक स्थिति उनकी मजबूत करना, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करना, कानूनी सहायता प्रदान करना, इस तरह का उद्देश्य सभी योजनाओं का रहा है।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Top 10 Govt Yojana for Women के बारे में जानकारी प्रदान की है हम उम्मीद करते हैं कि जो भी इनफॉरमेशन इस लेख में दिए वह आपको जरूर पसंद आएगी अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो उसको अधिक से अधिक लाइक शेयर कीजिए अन्य किसी जानकारी और सहायता के लिए आप हमारे कमेंट सेक्शन से जाकर जुड़ सकते हैं।

Join WhatsApp