राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है, आचार संहिता लगने के कारण प्रदेश में कई भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया रोकी गई और कई भर्तियों के परिणाम रोके गए। अब प्रदेश में नई भर्तियों का आयोजन अगले साल ही होगा।
नए साल में RPSC 2nd Grade Teacher भर्ती से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, बता दें कि प्रदेश के स्कूलों में सेकंड ग्रेड टीचर के 23912 पद रिक्त पड़े है, इन पदों पर भर्ती का आयोजन अलगे साल होना संभव है।
सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें
वर्तमान में चल रही सेकंड ग्रेड भर्ती के अभी 4 विषयों के परिणाम घोषित नहीं किये गए है। ये परिणाम भी अब अगले साल ही घोषित किये जायेंगे। साथ अगले साल में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए नई विज्ञप्ति जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
नए साल में सेकंड ग्रेड शिक्षक के 23 हजार से अधिक पद भरें जाएंगे

राजस्थान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेकंड ग्रेड शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रह है अब ये रिक्त पद नए साल में ही भरे जाएंगे। सेकंड ग्रेड भर्ती 2022 समय पर पूरी नहीं की जा सकी है। प्रदेश में सेकंड ग्रेड शिक्षकों के 80822 पद स्वीकृत है इनमें से 56910 पदों पर शिक्षक कार्यरत है। शेष 23912 पद रिक्त पड़ें है इन पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है।
इस प्रकार से प्रदेश के युवाओं को नए साल में 23 हजार से अधिक शिक्षकों रिक्त पदों पर भर्ती की सौगात मिलेगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा द्वितीय श्रेणी शिक्षकों इन रिक्त पदों पड़े पदों को नए साल में जल्द से जल्द भरे जाने की कोशिश की जायेगी।