Rajasthan Free Smartphone Scheme Latest Update: महिलाओं को गुड न्यूज, अब 25 जुलाई से फ्री इंटरनेट के साथ मिलेंगे स्मार्टफोन, अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Free Smartphone Scheme – आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके लिए एक बड़ी खबर लेकर के आए है। बता दे राजस्थान सरकार ने अभी हाल ही में एक सभा में संबोधित करते हुए एक अहम जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव से पहले कई योजनाओ का आगाज करने वाले है। जल्द से जल्द फ्री स्मार्टफोन योजना, अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना, फ्री टेबलेट वितरण योजना जैसी कई सारी योजनाओ का पूरा करने वाले है। अब प्रदेश के नागरिकों को ज्यादा इन्तजार नही करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी हाल ही सलूम्बर को नया जिला घोषित किए जाने पर धन्यवाद सभा को संबोधित करने पहुँचे। सीएम अशोक गहलोत ने कई सारी जानकारियों से लोगो को अवगत कराया।

बता दे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सभा संबोधन में कहा कि 25 जुलाई 2023 से प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस स्मार्टफोन के अंर्तगत 3 साल तक की फ्री नेट सुविधा भी दी जाएगी। यह प्रदेश की महिलाओ के लिए काफी राहत की खबर है।

आइये जानते है फ्री स्मार्टफोन योजना से संबंधित ताजा अपडेट के बारे में विस्तार से। आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।

फ्री इंटरनेट के साथ मिलेगा स्मार्टफोन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कहा गया कि महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा। जिसमे 3 साल के लिए फ्री इंटरनेट, फ्री कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। जिससे महिलाओं को 3 साल तक किसी भी प्रकार का रिचार्ज नही करवाना होगा। वे राज्य में लाघु की जाने वाली योजनाओ और अन्य किसी भी ताजा खबरो को तुरंत जान पाएगी। महिलाए स्मार्टफोन के जरिए किसी काम को भी आसानि से सीख सकती है यानी की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। देश-विदेश की खबरो को भलीभांति जान सकेगी।

इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को लाभ

बता दे की इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। जल्द ही इस योजना के तहत समार्टफोन वितरण का कार्य पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार ने अब हर एक योजना को गति दे दी गई है। आचार संहिता से पहले अशोक गहलोत द्वारा बजट पत्र में घोषणा की गई सारी योजनाओ को संचालित किया जाएगा।

प्रथम चरण में 40 लाख महिलाएं

बता दे की वितरण का कार्य एक साथ करना संभव नही है इसलिए विभिन्न चरणों के तहत महिलाओं को स्मार्टफोन का लाभ दिया जाएगा। बता दे की प्रथम बार में 40 लाख महिलाओ को लाभ दिया जाएगा। इसके बाद निरन्तर रूप से सभी लाभार्थी महिलाओ को लाभ दिया जाएगा।

राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए पात्रता

राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना के लिए निम्न पात्रता होनी आवश्यक है –

  • इस योजना में लाभ लेने के लिए महिला राजस्थान की मूल निवासी हो।
  • महिला चिंरंजीवी योजना से जुडी हो।
  • महिला के पास जन आधार कार्ड हो।
  • महिला का जन आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक हो आदि।