Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: बड़ी खबर ! सीएम अशोक गहलोत ने फ्री स्मार्टफोन वितरण की नई तारीख की घोषित, इस तारीख को मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बड़ी खबर बताने वाले है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओ को राहत की खबर दी है। बता दे की सीएम अशोक गहलोत ने फ्री मोबाइल वितरण की तारीख की घोषणा कर दी है।

जैसा की हमे पता है की राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन का वितरण विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओ को फ्री स्मार्टफो दिया जाएगा। इस तरह से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश की पात्र महिलाओ को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

बता दे की राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अभी हाल ही में फ्री स्मार्टफोन वितरण के लिए 10 अगस्त से शिविर लगाने की घोषणा की है। राज्य की महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर वितरित किए जाएंगे।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से फ्री मोबाइल योजना की अपडेटेड खबर बताने वाले है। आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।

Rajasthan Free Mobile Yojana Update

राजस्थान की चिरंजीवी योजना से जुडी महिलाओ को फ्री मोबाइल योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में फ्री मोबाइल योजना की घोषणा की थी जिसके तहत महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन देने के साथ ही 3 साल तक के लिए फ्री इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा।

राजस्थान की चिरंजीवी महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन विशेष शिविर लगाकर दिए जाएंगे। महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए फ्री स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार महिलाओ को इस डिजिटल युग के साथ जोड़ने के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। स्मार्टफोन से महिलाए रोजगार के अवसर प्रदान कर सकेंगी।

इस स्मार्टफोन से महिलाओ को काफी फायदा होगा जैसे की प्रदेश की महिलाए सरकार की योजनाओ की अपडेट और लाभ ले सकेंगी, रोजगार के लिए बहुत कुछ सीख सकेंगी, देश विदेश की खबरों को पढ़ सकेंगी, डिजिटल साक्षर होंगी आदि।

फ्री मोबाइल का वितरण राजस्थान सरकार ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर आदि जगहों पर केम्प लगाकर किए जाएंगे। इस स्मार्टफोन के साथ सिम की सुविधा भी दी जाएंगी।

प्रथम चरण में इन्हे मिलेगा लाभ

जैसा की हमने आपको बताया की प्रथम चरण में प्रदेश की 40 लाख महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। बता दे की प्रथम चरण में 9वी से 12वी कक्षा की छात्राए, महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राए, विधवा एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाए, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही आपको यह भी बता दे की पात्र महिला का नाम न होने पर महिला राजस्थान सम्पर्क 181 पर अपना पंजीयन करा सकती है।

कलेक्टर होंगे प्रभारी

आपको बता दे की इस योजना के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी होंगे। जिला स्तर पर कलेक्टर को जिला प्रभारी बनाया जाएगा। जिला कलेक्टर की ओर से प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठतम अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। उपखण्ड स्तर में उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी आदि को प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्मिको और युवा मित्रो की सहायता ली जाएगी।

संख्या अनुरूप स्थान होगा तय

राज्य सरकार अब इस योजना को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रशासन को महिला लाभार्थियो की संख्या को ध्यान में रखते हुए शिविरों की संख्या और स्थान का निर्धारण करने का आदेश दिया है। शिविर पंचायत समिति विद्यालय और महाविद्यालय में आयोजित होंगे।