Pragati Scholarship 2023-24: आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है। यदि आप भी इस स्कॉलरशिप में आवेदन करके लाभ लेना चाहते है तो आपके लिए आज का यह आर्टिकल बेहद ही उपयोगी रहने वाला है।
बता दे की AICTE द्वारा हर साल प्रगति स्कॉलरशिप के तहत छात्राओ को 50000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप का लाभ उन मेधावी छात्राओं को दिया जाता है जो की डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज कर रही है। इस स्कॉलरशिप में पात्र छात्राए अपना आवेदन कर लाभ ले सकती है।
सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें
इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ले। प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दे की इस स्कॉलरशिप में आप 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक अपना आवेदन कर सकते हो।
आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आप अपना आवेदन कर ले। प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में रहने वाली है। आइये जानते है प्रगति स्कॉलरशिप की आवेदन प्रकिया के बारे में, साथ ही हम आपको इस स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी पुरे विस्तार से बताने वाले है, आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।
Pragati Scholarship 2023-24 – Overview
योजना का नाम | प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 |
आर्टिकल का प्रकार | स्कॉलरशिप |
पोर्टल का नाम | National Scholarship Portal Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India |
संस्थान का नाम | All India Council For Technical Education ( AICTE ) |
आर्टिकल का नाम | Pragati Scholarship 2023-24 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | 1 अक्टूबर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसम्बर 2023 |
लाभार्थी | डिग्री व डिप्लोमा धारक छात्राए |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 के तहत 50000 रुपए की स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका
जैसा की हमने आपको बताया को AICTE के द्वारा हर वर्ष मेधावी डिग्री व डिप्लोमा धारक छात्राओं को 50000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है। यदि आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए पूर्ण पात्रता रखते हो तो आप प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए ऑनलाइन माध्यम में अपना आवेदन पूरा कर सकते हो।
हम आपको आगे स्टेप बाय स्टेप तरिके से आवेदन प्रक्रिया बताने वाले है, आप आवेदन करने के लिए हमारे स्टेप को फॉलो कर आवेदन की क्रिया पूरी कर सकते हो। इस स्कॉलरशिप योजना को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानि की AICTE द्वारा शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ केवल मेधावी छात्राओं को ही दिया जाएगा।
जिसमे आप भी आवेदन कर लाभ उठा सकते हो। प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए आवेदन प्रक्रिया, इसकी योग्यता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में सम्पूर्ण डिटेल से बताने वाले है, आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 – (डिग्री)
स्कॉलरशिप के लिए योग्यता
- आवेदक डिग्री स्तर के कोर्स में प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हो या संबंधित वर्ष के किसी भी एआईसीटीई अनुमोदित संस्थान में पार्श्व प्रवेश के माध्यम से डिग्री स्तर के पाठ्यक्रम का दूसरा वर्ष।
- इस स्कॉलरशिप के लिए एक परिवार से दो छात्राए पात्र हो सकती है।
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
इस स्कॉलरशिप के लिए कुल छात्राओं का चयन
- कुल 5000 छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित किया जाएगा। यदि पर्याप्त संख्या में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो छात्रवृत्ति की संख्या एआईसीटीई – प्रगति छात्रवृत्ति योजना फॉर गर्ल स्टूडेंट्स (डिप्लोमा) में स्थानांतरित कर दी जाती है।
- अनुबंध A के अनुसार इन 5000 छात्रवृतियो का वितरण किया जाएगा। जो की राज्य/केंद्र वाइज किया जाएगा।
- बिंदु संख्या 2 पर 5,000 छात्रवृत्तियों के अलावा, निम्नलिखित 13 केंद्र शासित प्रदेशों और उत्तर पूर्वी राज्यों से सभी पात्र लड़कियां जो ऑनलाइन छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करती हैं राज्य यानी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (यूटी), जम्मू और कश्मीर (यूटी), लद्दाख (यूटी), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (यूटी), लक्षद्वीप (यूटी), अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा को एआईसीटीई द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी।
स्कॉलरशिप की राशि
- इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्राओं को 50000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिससे की छात्राए अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओ की पूर्ति कर सके। इस स्कालरशिप का लाभ प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 4 वर्ष के लिए लाभ दिया जाएगा और वही दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 3 वर्ष के लिए इस स्कालरशिप का लाभ दिया जाएगा।
- उपरोक्त के लिए किसी भी प्रकार का दस्तावेज सलंग्न नहीं करना होगा।
शुल्क
- इस स्कॉलरशिप में चयन होने वाली छात्राओं को वार्षिक आधार पर डीबीटी के माध्यम से छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 – (डिप्लोमा)
स्कॉलरशिप की योग्यता
- आवेदक छात्राए डिप्लोमा लेवल कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रविष्ट हो या संबंधित वर्ष के किसी भी एआईसीटीई अनुमोदित संस्थान में पार्श्व प्रवेश के माध्यम से डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम का दूसरा वर्ष।
- इस स्कॉलरशिप के तहत परिवार की अधिकतम 2 छात्राओं को लाभ दिया जाता है।
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा जारी वैध आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा
इस स्कॉलरशिप के लिए कुल छात्राओं का चयन
- इस स्कॉलरशिप योजना के लिए कुल 5000 छात्राओं का चयन किया जाएगा। यदि पर्याप्त संख्या में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो छात्रवृत्ति की संख्या एआईसीटीई – प्रगति छात्रवृत्ति योजना फॉर गर्ल स्टूडेंट्स (डिप्लोमा) में स्थानांतरित कर दी जाती है।
- अनुबंध A के आधार पर ही 5000 छात्राओं को छात्रवृति का वितरण किया जाएगा। यह वितरण राज्य/केंद्र प्रदेशावार किया जाएगा।
- बिंदु संख्या 2 पर 5,000 छात्रवृत्तियों के अलावा, निम्नलिखित 13 केंद्र शासित प्रदेशों और उत्तर पूर्वी राज्यों से सभी पात्र लड़कियां जो ऑनलाइन छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करती हैं राज्य यानी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (यूटी), जम्मू और कश्मीर (यूटी), लद्दाख (यूटी), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (यूटी), लक्षद्वीप (यूटी), अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा को एआईसीटीई द्वारा छात्रवृत्ति दी जाएगी।
स्कॉलरशिप की राशि
- इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र छात्राओं को 50000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिससे की छात्राए अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओ की पूर्ति कर सके। इस स्कालरशिप का लाभ प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 4 वर्ष के लिए लाभ दिया जाएगा और वही दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 3 वर्ष के लिए इस स्कालरशिप का लाभ दिया जाएगा।
- उपरोक्त के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज अटैच करने की जरूरत नहीं है।
शुल्क
- इस स्कॉलरशिप में चयन होने वाली छात्राओं को वार्षिक आधार पर डीबीटी के माध्यम से छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
यदि आप भी प्रगति स्कॉलरशिप 2023-24 में अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हो तो आपको निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी। हम आपको स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया बताने वाले है जिसे फॉलो कर आप अपना आवेदन पूरा कर सकते हो और इस योजना का लाभ ले सकते हो –
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- वेबसाइट को विजिट करने के बाद आपके इसके होम पेज पर पहुँच जाओगे।
- होम पेज पर आपको Applicant Corner का सेक्शन दिखाई देगा। जिसमें आपको New Registration का विकल्प दिखाई देगा जिसे क्लीक कर लेना है।
- क्लीक करने के बाद आपके सामने इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलके आ जाएगा।
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- इसके बाद आपको सब्मिट के विकल्प पर क्लीक कर लेना है और अंत में आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएंगे जिसे सुरक्षित रख लेना है।
- अपना पंजीकरण होने के बाद आपको होम पेज पर आना है और होम पेज पर आपको Applicant Corner का सेक्शन मिलेगा जिसमे आपको Fresh Application पर क्लीक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका डेशबोर्ड खुल जाएगा। जहाँ पर आपको UGC/AICTE विकल्प का चयन कर लेना है।
- इसमें आपको AICTE का सब टेब मिलेगा।
- अब आपको जिस स्कालरशिप में आवेदन करना है उसके आगे Apply Online के विकल्प पर क्लीक कर लेना है।
- क्लीक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसे ध्यान से भरना है।
- मांगे जाने वाले दस्तावेजों को स्केन करके अपलोड करने है।
- अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लीक कर लेना है।
- क्लीक करने के बाद आवेदन की रसीद प्राप्त कर लेनी है।