जैसा कि सभी को पता है देश की ज्यादातर आबादी खेती पर निर्भर है लेकिन देश की किसानों की आर्थिक स्थिति अभी भी बेहतर नहीं है। किसानों को खेती के लिए बैंकों से ऋण लेना पड़ता है जिसके बदले में वे बैंकों को ब्याज का भुगतान भी करते है।
बेमौसम बारिश या प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसलें अक्सर बर्बाद हो जाती है ऐसे में किसानों अपना ऋण समय पर चुकाने में समर्थ नहीं होते और उनको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें
किसानों की आर्थिक स्थिति ख़राब होती दिखाई पड़ती है, ऐसे में सरकार समय-समय पर किसानों का कर्ज माफ़ करने की घोषणा करती है। सरकार द्वारा बैंकों को निर्देश दिए जाते है और बैंक किसानों का कर्ज माफ़ करती है।
किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा। लघु व सीमान्त श्रेणी के किसानों को सरकार के द्वारा कर्ज माफ़ी करके रहत प्रदान की जायेगी।
किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत किसानों का कर्ज माफ़ किया जाता है जिन किसान भाइयों का कर्ज माफ़ होता है उनकी लिस्ट सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। पात्र किसान आधिकारिक वेबसाइट से किसान कर्ज माफ़ी नई सूची डाउनलोड कर सकते है।
Kisan Karj Mafi New List Update 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | किसान कर्ज माफ़ी 2023 |
आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
लाभार्थी | लघु व सीमान्त किसान |
लिस्ट कैसे चेक करें? | आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
इन किसानों का कर्ज सरकार करेगी माफ़
देश भर के करोड़ों किसानों ने खेती के लिए बैंकों से ऋण लिया हुआ है लेकिन सरकार के द्वारा सभी किसानों का ऋण माफ़ नहीं किया जाता है। जिन किसान भाइयों का ऋण माफ़ किया जाता है वे सभी किसान आधिकारिक वेबसाइट से लिस्ट में नाम चेक कर सकते है।
बता दें कि सरकार के द्वारा किसानों का 1 लाख रुपये तक का ऋण माफ़ किया जा रहा है। जो भी किसान अपना ऋण माफ़ करवाना चाहते है वे इसके लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आप स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।
सरकार के द्वारा किसानों के द्वारा लिया गया सहकारी बैंक या कोआपरेटिव बैंक से ऋण को माफ़ किया जाएगा। जिन किसान भाइयों ने इन बैंकों से ऋण लिया हुआ है उनके लिए यह खुशखबरी है।
केंद्र सरकार व राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर कर्ज माफ़ी की घोषणा करती है और किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट जारी करती है। इस सूची को आधिकारिक वेबसाइट से किसान डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकते है।
किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
जिन किसान भाइयों का कर्ज माफ़ हुआ उनकी लिस्ट सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है नीचे बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करके किसान कर्ज माफ़ी सूची में अपना नाम चेक कर सकते है-
- आपको सबसे पहले किसान कर्ज माफ़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान कर्ज माफ़ी सेक्शन को विजिट करना होगा।
- यहाँ क्लिक करने पर आपको कर्जमाफी लिस्ट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- डाउनलोड लिस्ट पर क्लिक करके आप कर्ज माफ़ी लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।
- लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के बाद लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है।