Kanya Sumangala Yojana Online Registration: अब बेटियों को मिलेगा ₹75000 पढ़ाई से शादी तक, यहां से करें आवेदन

Join WhatsApp Group                                 JOIN NOW
Join Telegram Channel                               JOIN NOW

Kanya Sumangala Yojana Online Registration: बेटी के पिता को अक्सर अपनी बेटी की पढाई व शादी की चिंता रहती है लेकिन सरकार की यह योजना अब आपकी चिंता दूर कर देगी।

दोस्तों! हम बात कर रहे हैं कन्या सुमंगला योजना की जिसके तहत उत्तरप्रदेश सरकार अलग-अलग किस्तों में बेटी को आर्थिक सहायता के लिए कुल 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली है।

आपको बता दें कि सरकार की इस कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में इस आर्टिकल में जानकारी दी जा रही है।

इस आर्टिकल में हम Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आर्थिक सहायता कितना मिलता, आवश्यक दस्तावेज, योजना की विशेषता इन सभी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

साथियो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने सभी साथियो के साथ शेयर करे तथा इसी तरह का रेगुलर अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सएप्प/ टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करे

Kanya Sumangala Yojana Online Registration Overview

Name of the SchemeKanya Sumangala Yojana
Name of the ArticleKanya Sumangala Yojana Online Registration
Type of ArticleSarkari Yojana
Mode of ApplicationOnline
Financial Assistant15000/-
Official Websitehttps://mksy.up.gov.in/

Kanya Sumangala Yojana क्या है?

कन्या सुमंगला योजना उत्तरप्रदेश के उन अभिभावकों के हित में सरकार की आर्थिक पहल है जिनके घर में बेटी का जन्म हुआ है या होता है। सरकार इस योजना के तहत बैंक खाते में DBT के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म होने पर विभिन्न चरणों में सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी जिसका सीधा लाभ बेटी के अभिभावकों को मिलेगा।

Kanya Sumangala Yojana Benefits

प्रथम श्रेणी : बालिका के जन्म होने पर रू0 2000 एक मुश्त

द्वितीय श्रेणी : बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू0 1000 एक मुश्त

तृतीय श्रेणी : कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू0 2000 एक मुश्त

चतुर्थ श्रेणी : कक्षा छः में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू0 2000 एक मुश्त

पंचम श्रेणी : कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू0 3000 एक मुश्त

षष्टम् श्रेणी : ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा 10/12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो। रू0 5000 एक मुश्त आदि।

Kanya Sumangala Yojana Online Registration Eligibility

  • लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रु0-3.00 लाख हो।
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।

Kanya Sumangala Yojana Online Registration Documents Required

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है-

  • कन्या का आधार कार्ड,
  • कन्या के नाम से खुला बैंक खाता पासबुक,
  • माता / पिता में से किसी का कोई एक पहचान पत्र,
  • उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र,
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र, माता / पिता का चालू मोबाइल नंबर औऱ कन्या का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।

Kanya Sumangala Yojana Online Registration Process

  • सर्वप्रथम आपको कन्या सुमंगला योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए पहले आपको इस अधिकारिक लिंक पर क्लिक करके इसके होम पेज पर जाना होगा।
  • यहाँ पहुँचने के बाद अब आपको बाएं ओर एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें यदि आपने हिंदी भाषा का चयन किया हुआ हैं तो आपको यहाँ ‘शीघ्र संपर्क’ लिखा दिखाई देगा और यदि अग्रेंजी भाषा का चयन किया तो ‘क्विक लिंक्स’ लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • उसी बॉक्स में आपको कुछ लिंक्स दिखाई देंगे जहाँ आपको एक लिंक दिखाई देगी जोकि हिंदी में ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ एवं अंग्रेजी में ‘सिटीजन सर्विस सेंटर’ होगी। उसी के नीचे ‘यहाँ आवेदन करें’ या ‘अप्लाई हियर’ लिखा हुआ होगा लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर पहुँच जायेंगे जहाँ से आपको इस पोर्टल पर रजिस्टर होने के लिए एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. लेकिन इससे पहले आपके सामने जो पेज खुला हुआ हैं उसमें आपको नियम एवं शर्तें वाले ब्लॉक में ‘आई एग्री’ यानि ‘मैं सहमत हूँ’ लिखा हुआ दिखाई देगा। जिसके सामने एक छोटा सा बॉक्स बना हुआ होगा, आपको उस पर क्लिक कर कंटिन्यू (जारी रखें) बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, यह इस वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करने का फॉर्म होगा। आपको इसमें पूछी गई सभी बेसिक जानकारी भरनी होगी, और अंत में कैप्चा कोड डालकर ओटीपी सत्यापित करना होगा।
  • जैसे ही आपका ओटीपी सत्यापित हो जायेगा आप इस वेबसाइट के माध्यम से नागरिक सेवा पोर्टल में रजिस्टर हो जाएंगे इसके साथ ही आपको एक यूजर आईडी प्राप्त होगी जोकि आपके मोबाइल नंबर पर आयेगी जबकि पासवर्ड वही होगा जोकि आपने इसके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मेंशन किया है।
  • इसके बाद आप उस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इस अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद जाकर आपके सामने इस योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, आप इसे भरें।
  • इसके साथ ही इसमें जिन – जिन दस्तावेजों की आवश्यकता हैं उन सभी को अपलोड भी करें और आखिर में जाकर आप अपना इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करेंगे। फिर आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा जिसे आपको नोट करके रखना है।

Kanya Sumangala Yojana Online Registration Important Links

Sarkari Naukri Telegram ChannelJoin Now
Sarkari Naukri WhatsApp GroupJoin Now
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageVisit

Kanya Sumangala Yojana Online Registration FAQs

1. Kanya Sumangala Yojana Online Registration की प्रक्रिया है?

Kanya Sumangala Yojana Online Registration की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गई है।

2. Kanya Sumangala Yojana Online Registration की ऑफिसियल वेबसाइट कोनसी है?

Kanya Sumangala Yojana Online Registration की ऑफिसियल वेबसाइट https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php है।

Leave a Comment