International Woman Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार देगी महिलाओ को बड़ी सौगात, फ्री मिल रही ये सुविधा, जानिए पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1911 में की गई थी। इस दिन महिलाओ के त्याग, सम्मान और साहस को याद किया जाता है।

महिलाओं के जो भी अधिकार है उनके प्रति उन्हें जागरूक करने यह दिवस मनाया जाता है। महिलाओ को बराबर का अधिकार दिलाने और उनके साथ भेदभाव को रोकने के लिए भी यह दिन मनाया जाता है।

सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार द्वारा महिलाओ को बड़ी सौगात दी जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस मौके पर प्रदेश की महिलाओ के लिए 8 मार्च को बसों में फ्री सफर कराया जाएगा। प्रदेश की बसों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए और छोटी बच्चियों के लिए किराया फ्री रहेगा।

रोडवेज अध्यक्ष श्रेया गुहा के निर्देश में प्रशासन ने आदेश जारी किए है। राजस्थान पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक ज्योति चौहान ने बताया की राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में फ्री सफर की सुविधा 7 मार्च को रात 12 बजे से मिलना शुरू होगी जो की 8 मार्च रात 11.59 तक जनरेट होने वाली टिकटों पर इसका लाभ दिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में 8 मार्च को फ्री सफर की सुविधा राजस्थान की सीमा के अंदर ही मिलेगी। राजस्थान की सीमा के बाहर फ्री ट्रेवेल का लाभ नहीं दिया जाएगा।

अगर कोई महिला राजस्थान की सीमा से बाहर जाती है तो ऐसे में फ्री किराए का लाभ राजस्थान की सीमा तक ही दिया जाएगा। राजस्थान की सीमा पार होते ही उससे आगे का किराया महिला से वसूला जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है?

साल 1911 से महिला दिवस को मनाया जाता है। महिला दिवस को 8 मार्च को मनाने का कारण अमरिका की कामकाजी महिलाओ ने अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन किया था। जिसके बाद से ही सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में घोषित कर दिया था।

READ THIS-   Indira Gandhi Smartphone Yojana 3rd List: इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे देखे लिस्ट में अपना नाम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हर साल एक थीम के साथ में सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार साल 2024 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम  Inspire Inclusion (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) है।

Join WhatsApp