केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी मार्च में हो सकती है, कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता और कितनी होगी सैलेरी में बढ़ोतरी, जाने पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

जैसा की हम जानते है महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। प्रत्येक छमाही में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। पिछले समय महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी हुई थी जिसके कारण महंगाई भत्ता बढ़कर 42 से 46 फीसदी हो गया था। इस बार भी केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है की महंगाई भत्ता 4 से 5 फीसदी बढ़ सकता है।

यदि ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता (DA) 46 से बढ़कर 50 फीसदी या इससे पर हो जाएगा। ऐसा हो जाने पर केंद्रीय कर्मचारियो की सैलेरी में भी जबरदस्त इजाफा होगा। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी मार्च माह में हो सकती है। यह महंगाई भत्ता 4 से 5 फीसदी तक बढ़ सकता है।

सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें

पिछली बार अक्टुम्बर 2023 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई थी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी होगी। इसका फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको संबंधित सम्पूर्ण अपडेट विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

महंगाई भत्ता क्या है?

देश में महंगाई बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार द्वारा उनके लिए भत्ते का ऐलान किया जाता है। यानी की महंगाई भत्ता एक ऐसा अमाउंट है जो की महंगाई बढ़ने के बावजूद भी कर्मचारियों के जीवन स्तर बनाए रख सकता है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारी, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारी और पेंशनधारकों को दिया जाता है।

READ THIS-   Online Graduation Kaise Kare: घर बैठे करें ऑनलाइन ग्रेजुएशन डिग्री और अपना कैरियर सेट करें

महंगाई भत्ते की केलकुलेशन हर 6 माह में मौजूदा महंगाई के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ते की गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। यह भत्ता शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग अलग हो सकता है।

महंगाई भत्ते का केलकुलेशन कैसे होता है?

  • कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का केलकुलेशन करने के लिए केंद्र सरकार ने एक फार्मूला बनाया है। इस फॉर्मूले के आधार पर ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता निर्धारित किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए फार्मूला कुछ इस प्रकार है- पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत- 115.76/115.76* 100
  • अब अगर आप पब्लिक सेक्टर यूनिट्स काम करने वाले लोगो की महंगाई भत्ते की बात करे तो इनके लिए महंगाई भत्ते का केलकुलेशन का फार्मूला कुछ इस प्रकार है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100

महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलेरी में कितना होगा फायदा

यदि हम आसान भाषा में समझे तो बेसिक सैलेरी में ग्रेड सैलेरी को जोड़ते है और इसके बाद इसे महंगाई भत्ते के साथ गुणा किया जाता है। इसके बाद जो नतीजा आता है उसे ही महंगाई भत्ता कहा जाता है। यदि हम इसे उदाहरण के तौर पर समझे तो मान लीजिए आपकी बेसिक सैलेरी 10000 रुपए है और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ते है तो कुल 11000 रुपए बनते है। अब बढ़ने वाले 50 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से देखे तो यह 5500 रुपए हुआ। इन सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलेरी 16500 रुपए होंगी।

READ THIS-   PM Mudra Loan Apply Online: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन आवेदन करने से तुरंत मिलेगा ₹10 लाख का लोन
Join WhatsApp