Big Update For Farmers: राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए संचालित की जा रही है। किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानो के लिए नई-नई योजनाए चलाई जा रही है।
जैसा की हम जानते है पिछली 2 सालो से राज्य सरकार द्वारा किसानो के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया जा रहा है। इसे किसानो को लाभ पहुंचाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में काफी मदद मिली है।
सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें
इस साल के कृषि बजट में कृषि कल्याण कोष की राशि को बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपए कर दिया गया है। कृषि बजट में 12 मिशन संचालित किए जा रहे है जिससे की किसानो को सहायता मिल सके और उन्हें हर क्षेत्र में उन्नति एवं लाभ मिल सके।
जैसा की हमे पता है राज्य सरकार ने किसानो के लिए बीज वितरण योजना, तारबंदी योजना, खेतो की तलाई योजना जेसी विभिन्न योजनाओ का संचालन किया है।
जिनके जरिए किसानो को काफी लाभ मिल रहा है और किसानो को उपज बढ़ाने में मदद मिल रही है। आइये जानते है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किसानो के हित में लिए गए 4 बड़े फैसले।
कृषि विभाग की ये है महत्वपूर्ण योजनाए
कृषि विभाग द्वारा किसानो के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए चलाई जा रही है। जिससे की प्रदेश के किसानो को लाभ मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। हम आपको कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में बताने जा रहे है जो की निम्न है –
- सिंचाई पाइपलाइन के लिए राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानो को लागत का 60 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है, अधिकतम 18 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।
- SC-ST या लघु सीमांत किसानो को फ़ार्म पान्ड पर 70 प्रतिशत अधिकतम 73500 रुपए अनुदान दिया जा रहा है।
- राज्य सरकार द्वारा किसानो को डिग्गी बनाने के लिए अधिकतम 85 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है, अधिकतम 3 लाख 40 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।
- राज्य सरकार द्वारा किसानो की फसल को सुरक्षा प्रदान करने हेतु किसानो को तारबंदी योजना के तहत तारबंदी के लिए 60 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है, अधिकतम 48 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।
- कक्षा 12वी में अध्ययनरत छात्राओं को सरकार द्वारा सालाना 15 हजार रुपए सलाना की छात्रवृति दी जा रही है।
- एग्रीकल्चर में पीजी स्टूडेंट को सरकार सालाना 25 हजार रुपए तक की छात्रवृति प्रदान कर रही है।
- वही पीएचडी स्टूडेंट को राज्य सरकार 40 हजार रुपए सालाना छात्रवृति प्रदान कर रही है।
- राज्य सरकार द्वारा किसानो को कृषि यंत्र खरीद पर 40 से 50 फीसदी तक का अनुदान दिया जाता है।
- कस्टम हायरिंग केन्द्रो से किसान किसान किराए पर कृषि यंत्र की सुविधा ले सकते है।
- किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में क्लेम लेने की सुविधा दी जाती है।
- राज्य सरकार द्वारा आत्मा योजना के तहत कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाते है, यह पुरस्कार 10 प्रगतिशील किसानो को प्रदान किए जाते है। पुरस्कार के तोर पर 50 हजार रुपए दिए जाते है।
- जिला स्तर पर 320 किसानो को 25 हजार रुपए प्रति किसानो को पुरस्कार दिए जाते है।
- किसानो को 2 हेक्टेयर के जिप्सम वितरण पर 50 फीसदी का अनुदान दिया जाता है।
- उद्यानिका आधारित कृषि पद्धति में अधिकतम 25 हजार रुपए अनुदान दिया जाता है।
- फसल बीज मिनी किट पिछले 4 वर्षो में 30 लाख किसानो को दिए गए।
- फव्वारा सयंत्र लगाने के लिए किसानो को 5 हेक्टेयर जमीन पर 75 प्रतिशत का अनुदान दिया गया।
- ड्रिप सयंत्र और मिनी कलर सिस्टम में भी किसानो को 75 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध कराया गया।