Women Got 90% Discount in Fare in Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओ और बालिकाओ के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन किया जाता है। जिससे की प्रदेश की महिलाओ और बालिकाओ को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार संहिता लगने से पहले एक ओर बड़ी घोषणा की है। बता दे की अब महिलाओ को राजस्थान रोडवेज में यात्रा करने पर 90 फीसदी तक किराए में छूट दी जाएगी। यानी की अब प्रदेश की महिलाओ को रोडवेज बस में 10 फीसदी किराए का ही भुगतान करना होगा।
सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें
सीएम अशोक गहलोत ने यह बड़ी सौगात देते हुए कहा है की मंथली पास होने पर महिलाओ को राजस्थान रोडवेज बसों में 90% की छूट प्रदान की जाएगी। जिससे की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राए जो की अपने घर से दूर किसी शहर में रोडवेज की यात्रा करके पढ़ने जाती है उन्हें इससे काफी लाभ मिलेगा।
यदि मंथली पास बना हुआ है तो राज्य की महिला और बालिका को 10 फीसदी किराया ही देना पड़ेगा। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Women Got 90% Discount in Fare in Rajasthan Roadways से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। आप हमारे साथ इस आर्टिकल के माध्यम से अंत तक जरूर जुड़े रहे।
महिलाओ को रोडवेज बसों में मिलेगी 90% की छूट
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओ के लिए एक ओर बड़ी और अहम घोषणा की है। इससे प्रदेश की महिलाओ और बालिकाओ को काफी लाभ मिलेगा, वे आसानी से काफी कम किराए में अपना सफर तय कर सकेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 अक्टूबर 2023 को एक बड़ी घोषणा की है जिसमे महिलाओ को रोडवेज बसों के किराए में 90% की छूट देने की घोषणा की है। यानी की महिलाओ को अब अपने किसी भी गंतव्य स्थान तक जाने के लिए पूरा किराए नहीं देना होगा, महिलाओ को कुल किराए में से 10% किराया ही चुकाना होगा।
इसके लिए यह जरुरी है की महिलाओ को रोडवेज का अपना मंथली पास बनवाना होगा। प्रदेश की महिलाए और बालिकाए अपना रोडवेज मासिक पास बनवाकर राज्य की सीमा में कही पर भी 10 फीसदी किराए से यात्रा कर सकती है। यह विशेष प्रकार की छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में दी जाएगी।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा वर्तमान समय में 1.61 लाख मासिक पास महिलाओ और पुरुषो को जारी किए गए है। इस पास के माध्यम से 45 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अब महिलाओ और बालिकाओ को मुख्यमंत्री द्वारा 90% की छूट देने से मासिक पास की संख्या में भी इजाफा होने वाला है।