जैसा की हम जानते है केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले-पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को 2 बड़ी सौगाते प्रदान की है। इससे कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया है और इसके साथ ही इसमें दिवाली बोनस भी शामिल है।
इससे पेंशनरों की पेंशन भी इस बार बढ़कर आई है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को इस बार नवम्बर की सैलेरी के साथ 46% महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया और इसके साथ ही 3 महीने का एरियर, बोनस और भतो का लाभ भी दिया गया। अब अगला महंगाई भत्ता 2024 में रिवाइज किया जाएगा,
सरकारी भर्तियों व योजनाओं से जुडी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें - यहाँ क्लिक करें
हालांकि यह वृद्धि अगली बार कितनी होगी यह तो AICPI इंडेक्स के 6 माह के आंकड़ों पर ही निर्भर है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको इससे संबंधित अपडेट बताने वाले है। आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
2024 में बढ़ेगा अगला महंगाई भत्ता
जैसा की हम जानते है महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि AICPI के पिछले 6 माह के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष में 2 बार DA और DR में संशोधन किया जाता है। साल में दो बार संशोधन यानी की जनवरी और जुलाई के माह में किया जाता है। केंद्रीय कर्मचारियो और पेंशनर्स के DA/DR की दरों में संशोधन पूर्ण रूप से AICPI के आंकड़ों पर निर्भर है।
जैसा की हमे पता है साल 2023 की दरों का ऐलान कर दिया गया है। अब अगला महंगाई भत्ता 2024 में रिवाइज होगा। जनवरी 2024 का DA रिवाइज 2023 के जुलाई माह से दिसम्बर माह के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। सितम्बर 2023 तक आए AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से हम यह अंदाजा लगा सकते है की नए साल में DA 50 फीसदी या इससे पार पहुँच सकता है।
बता दे की सितम्बर 2023 में AICPI इंडेक्स के आंकड़े 137.5 हो गए है जो की 1.7 अंक घटकर हुए है। यानी की DA स्कोर 48.54 फीसदी पहुँच गया है। इन तीनो महीनो के आंकड़ों से यह देखा जा रहा है की अब तक के अंको में 2.50 फीसदी का उछाल आ चूका है। जैसा की हम जानते है अभी तक तो अक्टुम्बर, नवम्बर और दिसम्बर यानी की तीन महीने के आंकड़े आने बाकी है।
क्या 2024 में जारी होगा नया वेतन आयोग ?
DA रिवाइज के लिए AICPI इंडेक्स के 6 माह के आंकड़े आधार माने जाते है। 2024 का डीए रिवाइज जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। सितम्बर 2023 तक आंकड़े आ चुके है और अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर के आंकड़े आने बाकी है।
यदि अगर अक्टूबर 2023 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़े के आधार पर 49 फीसदी DA हो जाता है तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है की दिसम्बर 2023 तक के आंकड़ों के आधार पर 50 फीसदी डीए या इससे पार हो सकता है। यानी की जारी होने वाले आंकड़ों के आधार पर फिर से DA 4 फीसदी या 5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।
अगर मान लो की DA 50 फीसदी के पर पहुँच जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलेरी रिवाइज होगी। केंद्र सरकार ने जब 7वे वेतन आयोग का गठन किया तब यह नियम बनाए थे की महंगाई भत्ता यदि 50 फीसदी या इससे पार पहुँच जाता है तो वह शून्य हो जाएगा।
50 फीसदी के महंगाई भत्ते को मौजूदा बेसिक सैलेरी में जोड़कर दिया जाएगा। या तो डीए की गणना शून्य से शुरू की जाएगी या फिर नया वेतन आयोग भी लागू किया जा सकता है। इस बारे में अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।
पुरानी पेंशन, डीए एरियर और नए वेतन आयोग की मांग
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स ने नए वेतन आयोग, पुरानी पेंशन और डीए एरियर की मांग की है। केंद्र सरकार में खाली पदों पर नियमित भर्ती कराने, निजीकरण पर रोक, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, कोरोना काल में रोके गए 18 महीने के डीए एरियर को जारी करने के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लाइज एंड वर्कर्स ने मांग की है। ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लाइज फेडरेशन द्वारा 10 दिसम्बर को पेंशन जयघोष महारैली का ऐलान किया गया था, इस महारैली की थीम ‘नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्किम भारत’ रखी गई थी।
महंगाई भत्ते की गणना कुछ इस प्रकार से होती है ?
केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना कुछ इस प्रकार से होती है –
- पिछले 12 महीनो का औसत ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ( बेस ईयर-2001=100-115.76/115.76}X100
सेन्ट्रल पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के लिए फॉर्मूला कुछ इस तरह से है –
- { 3 महीनों का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत ( बेस ईयर-2001=100-126.33/126.33}X100